फैक्टरियों में भूसे की आपूर्ति से बन रहा चारे का संकट
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें कृषि आयोग का गठन करने समेत कई अन्य मुद्दों को उठाया गया। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दिया। भूसे की आपूर्ति फैक्टरियों में बंद करने की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाया।
बुधवार को गन्ना समिति में आयोजित बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर ने कहा कि निजी नलकूपों के बिल माफ किया जाए। महंगाई की वजह से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है, जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। इन मांगों के साथ-साथ एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम कम करने, कृषि आयोग का गठन करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग उठाई। साथ ही खेती को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं की व्यवस्था करने, चारे की समस्या को देखते हुए भूसे को फैक्ट्रियों में जाने से रोकने की मांग की।
बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव प्रधान, ललित चौहान, ईश्वर सिंह, कपिल तोमर, राजेश प्रधान, अनीस प्रधान, विनीत चिकारा, अशोक राजपूत, आरिफ जैदी, कपिल बेग, नरेश ठाकुर, छत्रपाल सिंह, संजीव, चंद्रवीर सिंह, गौरव चिकारा, योगेश प्रधान, सुधीर, सुरेंद्र भुईयार आदि मौजूद रहे।