फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच मिनट चली लड़ाई, पूर्व सैनिक ने गुलदार को धूल चटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह भी गांव के कुछ लोगों पर झपटा था गुलदार
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी का किया घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। पूर्व सैनिक तेगवीर सिंह और गुलदार के बीच करीब पांच मिनट तक लड़ाई चली। घायल होने के बावजूद पूर्व सैनिक ने हार नहीं मानी और गुलदार के सिर पर डंडे से प्रहार करते रहे। उन्होंने गुलदार के सिर पर इतने डंडे मारे गए उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि वे शोर सुनकर जब घटना स्थल पर पहुंचे तो गुलदार तेगवीर सिंह को खींचकर झाड़ियों में ले जाने का प्रयास कर रहा था। पूर्व सैनिक लगातार उसके सिर पर डंडे बरसा रहे थे। उनका गुलदार से यह संघर्ष करीब पांच मिनट चला होगा। गंभीर घायल होने के बावजूद तेगवीर सिंह ने संघर्ष नहीं त्यागा और लगातार अपना बचाव करते रहे। इसी संघर्ष की बदौलत उन्होंने अपना जीवन बचा लिया। साथ ही गुलदार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह भी गुलदार गांव के कुछ लोगों पर झपटा था लेकिन वे किसी तरह बच गए थे। शाम को यह घटना हो गई। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने गुलदार को शव को उठाने नहीं दिया। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी जीएम गंगवार का घेराव किया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें