फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें ने दिल्ली-पौड़ी हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अनेक मांगों को लेकर दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। किसानों ने गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की। किसानों ने साढ़े तीन बजे जाम खोला। जाम के दौरान राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सेंट मेरी चौराहे पर वाहन खड़े करके जाम लगा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खुद को किसान हितैषी बताने वाली सरकार अब तक किसानों के हित में एक भी काम नहीं किया है। कृषि कानून लागू नहीं किए गए, बल्कि किसानों पर थोपे गए हैं। किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को आज तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के समय में भी किसानों ने देश में अनाज की कोई कमी नहीं आने दी है, इसके बावजूद किसानों का न तो पिछले साल का गन्ना बकाया भुगतान किया गया है और न ही गन्ना मूल्य घोषित किया गया। न्यूनतम दाम लागू होने के बाद भी किसानों को धान बहुत कम कीमत पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
किसानों ने धान खरीद में धांधली करने का आरोप लगाया। जाम के दौरान राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। किसानों ने साढ़े तीन बजे जाम खोला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को देते हुए कृषि कानूनों को वापस करने, गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, धान खरीद सुचारुकरने तथा धान क्रय केंद्रों की संख्या भी बढ़ाने की मांग की। इस दौरान अंकुर चौधरी, उपेंद्र राठी, राजपाल भगत, राजेंद्र सिंह राठी, विजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, यशपाल सिंह, सुखवीर सिंह, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दौलतपुर चौराहे पर लगाया जाम
चंदक। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर चंदक में दौलतपुर चौराहे पर महिपाल सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम किया। किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान मजदूर विरोधी सरकार बताते हुए प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष मंडावर लव सिरोही को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चक्का जाम करने में ललित चौहान, भूदेव सिंह, विनीत कुमार, यशपाल सिंह, डा अरविंद, मोहित, सुखवीर सिंह आदि क्षेत्रीय कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें