फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंडावली मार्ग की बदलेगी सूरत, होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- किरतपुर से मौज्जमपुर नारायण और मंडावली तक सड़क की हालत खस्ताहाल
विज्ञापन

- एक करोड़ 40 लाख की लागत से होगा नवीनीकरण और विशेष मरम्मत
- गजल सम्राट दुष्यंत त्यागी के गांव राजपुर नवादा से होकर गुजरती है यह सड़क



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/गजरौला शिव। किरतपुर से मौज्जमपुर नारायण होते हुए मंडावली तक जाने वाली सड़क बदहाल है। मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इस रास्ते से गुजरने वाले कांवड़ियों की डगर कठिन होगी। हालांकि इस मार्ग की सूरत बदलने जा रही है। करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से सड़क का नवीनीकरण और विशेष मरम्मत की जाएगी। फिलहाल निविदा प्रक्रिया चल रही है।

शिव भक्तों का हरिद्वार से कांवड़ लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शिव भक्ति कांवड़ लाने के लिए कम दूरी वाले रास्ते तलाशते हैं। इनमें एक रास्ता मंडावली से मौजमपुर नारायण होते हुए किरतपुर तक जाता है। बिजनौर शहर और आसपास के लोग कम दूरी के चलते इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। यह मार्ग लगभग पांच वर्ष को बनाया गया था, जो लगभग दो वर्षों से पूरी तरह उखड़ गया है। इससे वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिव भक्तों को गड्ढों में तब्दील सड़क पर चलना मुश्किल भरा रहेगा। इस मार्ग पर मंडावली से लेकर मौजमपुर तक एक गांव सिकरौड़ा व दूसरा गांव राजपुर नवादा पड़ता है। राजपुर नवादा गांव गजल सम्राट दुष्यंत त्यागी का पैतृक गांव है। गांव के ही सुभाष त्यागी, अशोक त्यागी, टीचर इरशाद मलिक, दीपक आदि ग्रामीणों ने डीएम से शिवभक्तों की परेशानी को देखते हुए मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन




जल्द होगा नवीनीकरण
किरतपुर-मौजम्मपुर नारायण-मंडावली मार्ग में नौ किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण होना है, जिसकी निविदा प्रक्रिया चल रही है। चार किलोमीटर की दूरी में विशेष मरम्मत की जाएगी, जिसके लिए अनुबंध हो गया है। जल्द ही निर्माण चालू कर दिया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड नजीबाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें