फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के विस्तार को जल्द मिल सकती है मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका के विस्तार को जल्द मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका की ओर से पालिका सीमा विस्तार के लिए भेजा प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर यह प्रस्ताव नगर विकास अनुभाग दो में पहुंच चुका है। जैसे ही शासन की ओर से संज्ञान लिया जाएगा, उम्मीद है कि मंजूरी मिल जाएगी।
पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि पालिका बोर्ड की ओर से पालिक के विस्तार के संबंध में प्रस्ताव पारित कर कई माह पहले जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव में नगीना हाईवे -74 ईदगाह तक की आबादी को पालिका सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव किया शामिल है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। नगर विकास अनुभाग संख्या दो में प्रस्ताव पहुंच चुका है। उम्मीद है कि जल्दी शासन स्तर से लंबित प्रस्ताव को अनुमोदित कर पालिका सीमा विस्तार में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने यह भी बताया कि पालिका में कुछ लोगों की ओर से मनमाने तौर पर चोरी छिपे से पानी के अवैध कनेक्शन चला रखे हैं। पालिका की ओर से अवैध कनेक्शनों की जांच के लिए टीम द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे में यदि किसी का कनेक्शन अवैैध पाया जाता है तो पालिका ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें