फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला अस्पताल का अस्तित्व गौण, बनेगी एमसीएच विंग

Mon, 19 Jun 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के मे​डिकल कॉलेज में संबंद्ध एमसीएच विंग।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर दिया गया है जिला संयुक्त अस्पताल
विज्ञापन

100 शैय्या एमसीएच विंग के लिए शासन ने दिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश
5000 वर्गमीटर जमीन में बनेगी 100 शैय्या एमएचसी विंग
फोटो..
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। बिजनौर को मेडिकल कॉलेज की सौगात तो मिली, मगर जिला अस्पताल का अस्तित्व खत्म हो गया है। जिले में जिला अस्पताल की जगह 100 शैय्या एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) विंग बनेगी। इसके लिए शासन स्तर से जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध होने के बाद अब जिला अस्पताल बनाने पर कोई विचार नहीं किया गया है।


शासन स्तर से अभी कुछ दिनों पहले तक बिजनौर में जिला अस्पताल बनाने की चर्चाएं तेज थी। जिसके लिए जमीन भी तलाशी जा रही थी। मगर अब शासन स्तर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम एक पत्र भेजा गया है। जिसमें जिला अस्पताल की जगह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 100 शैय्या मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग बनाने के लिए कहा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि जमीन उपलब्ध होने के बाद ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से आगामी पीआईपी (प्रदर्शन सुधार योजना) में प्रस्ताव सम्मिलित किया जा सकेगा। जिससे साफ हो गया है कि बिजनौर में जिला अस्पताल नहीं बनेगा। (संवाद)
विज्ञापन


एमसीएच विंग बनाने के लिए चाहिए 5000 वर्ग मीटर भूमि
बिजनौर में 100 शैय्या मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग बनेगी। इसके लिए अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा राकेश त्रिपाठी की ओर से पत्र भेजा गया है। एमसीएच विंग बनाने के लिए 5000 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद विंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस विंग के परिसर में ही चिकित्सक और अन्य स्टाफ के लिए आवास भी बनाए जाएंगे।

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए चल रही योजना
शासन की ओर से इस समय मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते 100 शैय्या मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग बनाई जा रही हैं। बिजनौर में बनी एमसीएच विंग को मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर दिया गया है। जिसके वजह से अब नई एमसीएच विंग जाएगी। हालांकि जिला अस्पताल बनाने पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वर्जन::
बिजनौर में जिला अस्पताल की जगह एमसीएच विंग बनाई जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से जमीन तलाशने के लिए कहा गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद शासन को सूचना भेज दी जाएगी। शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही एमसीएच विंग का निर्माण शुरू होगा।....डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें