फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हर्ष ने रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप में हासिल की गोल्ड बेल्ट

Mon, 19 Jun 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेसलिंग नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड बेल्ट हासिल करने वाला चांदपुर के गांव इस्माईलपुर के हर्ष चौ
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

राजीव अग्रवाल
चांदपुर। मजदूर के बेटे ने रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड बेल्ट हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिसके घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। हर्ष के गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
चांदपुर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी शिव ध्यान सिंह के पौत्र हर्ष चौधरी (22) पंजाब राज्य में खली महान सीडब्ल्यूई प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हर्ष चौधरी के दादा शिव ध्यान सिंह ने बताया कि 11 जून को करनाल में आयोजित रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप में हर्ष ने प्रतिभाग किया था। जिसमें हर्ष ने नेशनल चैंपियन रहे राजस्थान के सूर्य चढ्ढा को हराकर नेशनल चैंपियनशिप हासिल की है। हर्ष को गोल्ड बेल्ट देकर सम्मानित किया गया है। हर्ष अब इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सफलता पाने ली तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

- हर्ष का परिचय
गांव इस्माइलपुर में मजदूर चंद्रशेखर के घर जन्मे हर्ष चौधरी की कक्षा पांच तक की शिक्षा अमन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मोदीनगर में हुई। उसके बाद कक्षा छह से 10 तक अपने गांव स्थित भगवंत पब्लिक स्कूल इस्माइलपुर में, 11 से 12 तक की शिक्षा विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा और बीकाम की शिक्षा गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में सम्पन्न हुई है। हर्ष ने 2011 में जूडो कराटे में सिल्वर मेडल, 2014 में दिल्ली में जूनियर स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। 21 सितंबर 2022 को सीडब्ल्यूई प्रशिक्षण संस्थान जालंधर पंजाब में रेसलिंग ट्रेनिंग सेंटर में भर्ती होकर मात्र सात माह 11 दिन की तैयारी में नेशनल चैंपियनशिप हासिल की है।
विज्ञापन

- हर्ष 19 जून को करेंगे चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
इस मुकाम को हासिल करने के बाद हर्ष पहली बार 19 जून को अपने गांव इस्माइलपुर आ रहे है। हर्ष चांदपुर पहुंचने पर चौधरी चरण सिंह चौक पर लगी चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें