फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दीयों से रोशन हुई जमीं, आतिशबाजी से गुलजार रहा आसमान

Tue, 21 Oct 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
आतिशबाजी-बिजनौर में दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी का शानदार नजारा। संवा द
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में दो दिन सोमवार और मंगलवार को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। घर, मोहल्ले और बाजार जगमगाने के साथ ही देर रात तक जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने रात में विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


जिले में सोमवार को शाम होते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से नहा उठा। छोटे बच्चों ने फुलझड़ी, अनार, चक्की आदि से आतिशबाजी का आनंद लिया। लोगों ने घरों की सजावट कर दीपक जलाए। देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और हनुमान जी की की पूजा-अर्चना कर सभी ने सुख समृद्धि की कामना की।
जिले में कुछ जगह लोगों ने अमावस्या पूजन के बाद मंगलवार को भी दीपावली मनाई। दो दिन तक जिले में जमकर आतिशबाजी की गई। रात तक पटाखों के धमाके गूंजते रहे।

आतिशबाजी-बिजनौर में दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी का शानदार नजारा। संवा द

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें