फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव-देहात की 45 सड़कों की मरम्मत कराएगी जिला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत ने बरसात में क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की हालत सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में गांव-देहात की 45 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

इस बार की बरसात में जिले की तमाम सड़कों को नुकसान पहुंचा था। मुख्य मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक में बड़े गड्ढे हो गए थे। लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों के गड्ढे भरने का काम पहले ही शुरू कर चुका है। जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी भी जिला पंचायत की थी। जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। प्रशासक के कार्यकाल में कार्य योजना की स्वीकृति शासन स्तर से मिल रही है। पहले जिला पंचायत का बोर्ड ही ऐसी योजनाओं को मंजूरी देता था।
शासन ने सड़कों की मरम्मत और गड्ढा मुक्ति की कार्य योजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी है। बिजनौर में 45 सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया चालू कर दी गई है। यह प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अगले महीने से गांव-देहात की इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन:::


शासन ने कार्य योजना को स्वीकृति मिलने के बाद निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। फिलहाल 45 सड़कों की मरम्मत की जानी है। -विकास मिश्रा, एएमए, जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें