धामपुर में तहसील के निकट वकीलों के चैंबरों का निरीक्षण करते जिला जज संजय कुमार एवं अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद
धामपुर। ग्रामीण न्यायालय को तहसील परिसर में स्थानांतरित किए जाने को लेकर बार एसोसिएशन, धामपुर का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिन पहले जिला जज संजय कुमार से बिजनौर जाकर मिला था।
शनिवार को जिला जज संजय कुमार पांच सदस्यीय टीम के साथ तहसील में पहुंचे। वहां 2014 में अधिवक्ताओं के लिए बने 16 चैंबरों के भवन का निरीक्षण किया। जिला जज ने वकीलों को भरोसा दिया कि निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को बुलाकर पहले बिल्डिंग की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। यदि गुणवत्ता सही है ग्राम न्यायालय के शिफ्टिंग पर आगे की कार्रवाई पर विचार होगा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सैनी, राजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह एडवोकेट आदि ने ग्रामीण न्यायालय को यहीं पर स्थानांतरित कर संचालित किए जाने की मांग की।
जिला जज के साथ जज एडीजे पॉक्सो कोर्ट प्रकाश चंद शुक्ला, एडीजे फर्स्ट रामावतार यादव, एडीजे द्वितीय एससी एसटी एक्ट कोर्ट अवधेश कुमार, सीजेएम नरेंद्र कुमार, न्यायालय धामपुर के जज प्रद्युम्न मिश्रा, एसडीएम स्मृति मिश्रा आदि मौजूद रहे।