फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुखार से तप रहा जिला, महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में फिजिशियन के कक्ष में लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
- 38 लोगों की जिले में बुखार से हो चुकी है मौत
विज्ञापन

-61 मरीज डेंगू के इस साल अब तक मिल चुके हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/पैजनिया/नहटौर। जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला जारी है। दो महीने में करीब 38 लोगों की बुखार से मौत हो गई है। डेंगू के भी 61 मरीज मिल चुके हैं। विवार को पैजनिया में बुजुर्ग महिला और नहटौर में एक किशोर ने बुखार से दम तोड़ दिया।
गांव पैजनिया निवासी 73 वर्षीय कमला देवी रविवार को बुखार से मौत हो गई। मृतका के पुत्र राजकुमार ने बताया कि उनकी मां पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। राजकुमार के अनुसार वह, उनकी पुत्री राधा, प्राची समेत परिवार के सभी लोग बुखार से पीड़ित है। इसके अलावा क्षेत्र के गांव मलपुरा, करनपुर गावणी, भवानीपुर, पावटी, खासपुरा आदि गांवों में भी बुखार तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

उधर, नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी जहीरूद्दीन के 17 वर्षीय पुत्र जुनैद को 10 दिन पूर्व बुखार आया था। एक स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहल्ले में भी दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

गांव में शिविर लगाकर बुखार के मरीजों को दवाई दी जाएगी। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता है। पूरी बाजू के कपड़े पहने, मच्छरदानी का प्रयोग करें।....डॉ. अजय गंधर्व, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नूरपुर सीएचसी
विज्ञापन


बुखार सेहत पर ही नहीं, जेब पर भी डाल रहा असर
नारियल पानी, कीवी, सेब, केला आदि फलों के भी बढ़े दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया। बुखार का प्रकोप होने से फल और अन्य खाद्य पदार्थों के कीमत बढ़ गई है। बुखार का प्रकोप सेहत पर नहीं, बल्कि लोगों की जेब पर भी असर डाल रहा है। चिकित्सक डेंगू मरीजों को स्वस्थ होने के लिए कीवी, कच्चा पपीता, बकरी का दूध और नारियल के पानी का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। इसकी वजह से इनकी मांग बढ़ गई है। यहीं कारण है कि बकरी का दूध दो सौ से तीन सौ रुपये लीटर तक बिक रहा है। मुनीश शर्मा उर्फ भूरे ने बताया कि उन्हें बकरी की दूध दिए जाने की सलाह दी गई थी। इस कारण दूध वाले से बकरी का दूध मंगाया गया।

खाद्य पदार्थ के दाम-
खाद्य पदार्थ पहले दाम अब दाम
नारियल पानी 30 60

नींबू 100 140

सेब 100 120

केला 40 70

कीवी 40 60

लौकी 30 40

नोट: खाद्य पदार्थों के दाम रुपये में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें