फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मगरमच्छ ने बाघ को पीछे हटने के लिए किया मजबूर

Wed, 17 Dec 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
ढिकाला पर्यटन जोन में मगरमच्छ के हमले का रोमांचक दृश्य। स्रोत विडियोग्रोव।
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के डूब क्षेत्र के इलाके में रामगंगा नदी के तट पर मगरमच्छ ने एक हमलावर बाघ को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पर्यटकों ने ढिकाला पर्यटन जोन में एक बाघ को रामगंगा नदी के तट पर घात लगाए देखा। बाघ को देखने के लिए पर्यटक जमा हो गए। इसी दौरान बाघ ने नदी में एक जीव पर हमला कर दिया। वह एक विशालकाय मगरमच्छ था। वहीं, मगरमच्छ भी बाघ को पानी में से ही ताड़ रहा था। जैसे बाघ उस पर हमलावर हुआ वैसे ही मगरमच्छ ने भी बाघ पर हमला बोल दिया। बाघ का दाव हल्का रहा और उसे पीछे हटना पड़ा। इस घटना को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया। लगभग एक मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना गत सप्ताह की बताई गई है। रामगंगा नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल जैसे जीव बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला के अनुसार ने जंगल में योग्यतम की उत्तरजिविता (सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट) का नियम काम करता है। जो सक्षम होता है, वही जीवित रहता है। यह कार्बेट की जैव विविधता के साथ पर्यावरण सरंक्षण को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें