फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 50 वाहनों के अवैध तरीके से लगे हूटर उतरवाए, चालान किया

Mon, 17 Jun 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में करीब 70 वाहनों के चालान किए। 50 वाहनों के अवैध तरीके से लगे हूटरों को उतरवाया। रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने नगीना चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अपराध निरीक्षक अता मोहम्मद ने बताया कि पुलिस ने चार पहिया वाहनों के बोनट खुलवाकर हूटर की जांच पड़ताल की। पुलिस ने वाहनों से हूटर उतरवाकर चालान किया। पुलिस की चेकिंग से वाहन चालकों में अफरा तफरी रही। कुछ चालकों ने पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया । कहा कि हूटर और वाहन के कागजात दिखाने के बाद भी पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बिजनौर से शिकायत कर व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें