फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना
विज्ञापन

नूरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना खालसा इंटर कॉलेज में निर्धारित समय सुबह आठ बजे के बजाय करीब डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई। मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ीं। मतगणना काउंटर पर एजेंटों की भारी भीड़ लगी रही। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतगणना के लिए सुबह छह बजे से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक खालसा इंटर कॉलेज के बाहर जमा होने शुरू हो गए। सुबह साढ़े आठ बजे पहले चक्र में शामिल गांवों के प्रधान, बीडीसी, और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी और उनके एजेंटों को प्रवेश दिया गया। करीब साढ़े नौ बजे मतगणना का काम शुरू हुआ। सबसे पहले ग्राम पंचायत मोर मखदुमपुर का परिणाम करीब साढ़े ग्यारह बजे घोषित किया गया। आरओ पीपी गौतम व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। मतगणना के लिए न्याय पंचायत बार चार-चार टेबल लगाई गईं थीं। दोपहर करीब एक बजे पहुंचे डीएम और एसपी ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माइक के माध्यम से कर्मचारियों और एजेंटों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें