फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना निष्पक्ष ढंग से कराएं संपन्न: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना निष्पक्ष ढंग से कराएं संपन्न: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय ने निर्देश दिए कि दो मई को होने वाली मतगणना को कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन में पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं। उन्होंने बताया कि इस बार मतगणना कार्य को त्वरित गति और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त मेजों की व्यवस्था की गई है। सभी स्थलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है और मतगणना से पूर्व भी सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय बुधवार को वर्धमान कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न कराने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के अवसर पर निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित, निर्बाध और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान कार्मिक पूरी गंभीरता और ध्यान के साथ प्रशिक्षण लें। मतगणना से संबंधित अपनी शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान मौके पर मास्टर ट्रेनर्स से करा लें। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने नगर निकाय क्षेत्रों के माध्यम से मतगणना स्थल की समुचित सफाई कराते हुए उसे सैनिटाइज करा लें और मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था करते हुए मतगणना स्थल पर कोई भी अवांछित व्यक्ति प्रवेश न करने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना स्थल के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों लगवाएं और उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करते हुए निगरानी के लिए कर्मचारियों की क्रमवार नियुक्ति करें। मतगणना स्थल के बाहर जन सामान्य को मतगणना परिणाम से नियमित रूप से अवगत कराने के लिए साउंड सिस्टम तथा निर्बाध रूप से प्रकाश की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जनरेटर की भी व्यवस्था करें तथा प्रत्येक मतगणना स्थल पर अग्निशमन, अग्नि सुरक्षा के लिए बंदोबस्त किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र, मास्टर ट्रेनर डा. आकाश अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें