फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पालिका के ओपन जिम की स्थिति बदहाल

विज्ञापन
पालिका के ​शिवाजी पार्क में नागरिकों के बैठने के लिए टूटी पड़ी बर्थ। संवाद
विज्ञापन
करीब दो साल पहले 12 लाख की लागत की स्थापित हुआ था ओपन जिम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। नगर पालिका के शिवाजी पार्क में दो साल पहले 12 लाख की लागत से बनाए गए ओपन जिम की स्थिति बदहाल है। यहां लगाई गई दो दर्जन से ज्यादा मशीन कंडम हो गई है। झूलों की जंजीरें टूटी हुई है। लोगों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों पर जंग लग चुका है।

नगर निवासी सुषमा सिंह कहना है कि वह पिछले काफी समय से शिवाजी पार्क में योगाभ्यास करने के लिए आती है। उनके साथ और भी कई युवतियां भी आती है। मगर, योगाभ्यास के लिए लगी जिम की अधिकांश मशीनें टूटी हुई है। कई में पुरजे भी नहीं है। कई मशीनों के नट बोल्ट गायब है। ऐसे में योगाभ्यास करने से चोट लगने का ज्यादा अंदेशा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता सिंह ने बताया कि बच्चों के झूलने के लिए झूले की जंजीरें भी टूटी है। यदि कोई छोटा बच्चा जब इन झूलों पर झूलने का प्रयास करता है तो गिरने से चोटिल होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। गौरव कुमार ने बताया कि वह पहले भी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। मगर, आज तक कोई भी सकारात्मक प्रयास नहीं हुआ। सफाई भी नहीं हो पा रही है।


सब कुछ ठीक

पार्क में सब कुछ ठीकठाक है। यदि ऐसा है तो जल्द ही मरम्मत करा ठीक कराने का प्रयास होगा। - सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें