बिजनौर में नगर पालिका कीबोर्ड की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष में सभासद स्रोत पालिका
बिजनौर। नगर पालिका परिषद बिजनौर के बोर्ड की बैठक में तमाम प्रस्ताव पास किए गए। खासकर 2025-26 वर्ष में एक अरब 22 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव रखा गया, जो कि सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने की जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने किया। सभासदों के समक्ष साल 2025-26 के लिए अनुमानित व्यय एक अरब 22 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। करीब छह करोड़ 86 लाख का लाभ दर्शाया गया।
जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही शहर के विकास पर चर्चा की गई।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर उदय योजना के तहत पालिका को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा राज्य वित्त और पंद्रहवां वित्त से भी पालिका को बजट मिलना है। इससे होने वाले विकास कार्य के बारे में रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी 32 सभासद मौजूद रहे। किसी ने प्रस्तावों का कोई विरोध भी नहीं किया।