बालक ने कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया तारपीन का तेल
धामपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महमूद हसन कस्सार के चार वर्षीय पौत्र आरिश ने कोल्डड्रिंक की बोतल में रखा तारपीन का तेल कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार होने की बात कही है। महमूद हसन कस्सार ने बताया कि खेलते समय बालक ने ऐसा किया। उसके बेहोश होने और बोतल से तेल गिरने पर परिजनों को इसका पता चला।