बिजनौर में विदुर कुटी के पास वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम में पौधरोपण करते मुख्यमंत्री याेगी
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के विकास के लिए 445 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विभागीय अफसरों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं को पूरी गुणवत्ता और मानक के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। ताकि स्थानीय लोगों को उनका भरपूर लाभ प्राप्त हो सकें। महात्मा विदुर कुटी पर आयोजित सभा को संबोधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ की गई है। उनकी सरकार से पहले के प्रदेश में और वर्तमान में बड़ा प्रवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और शांति के वातावरण के कारण उद्यमी निवेश करने को आ रहे हैं। देश एवं विदेश के उद्योग बंधु यहां पूंजी निवेश करने में उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश में उद्योग, विज्ञान, पर्यटन, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास और उन्नति के नए आयाम तय कर रहा है।