फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के मुख्य अभियंता मुरादाबाद नहीं गजरौला में बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बढ़ते उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए किया गया विभाजन
विज्ञापन

- बिजनौर, अमरोहा की सभी सर्किल गजरौला से जुड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए ऊर्जा निगम मुरादाबाद मंडल में दो मुख्य अभियंता तैनात किए हैं। एक मुख्य अभियंता मुरादाबाद में ही रहेंगे, लेकिन दूसरे मुख्य अभियंता का कार्यालय अमरोहा जिले के गजरौला शहर में बनाया गया है।
जनपद की नहीं मंडल व प्रदेश में उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुविधाओं के लिए मुरादाबाद मंडल में दो मुख्य अभियंताओं की तैनाती की है। ताकि उपभोक्ताओं की लाइन शिफ्ट का पैकेट आदि की अनुमति जल्द मिल जाएं। ऊर्जा निगम ने मुरादाबाद मंडल को दो जगह विभाजित करते हुए दो विद्युत मुख्य अभियंता तैनात किए है।
विज्ञापन

गजरौला मुख्य अभियंता के यहां बिजनौर जनपद की दोनों सर्किल धामपुर व बिजनौर और अमरोहा की एक सर्किल को जोड़ा गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं। जिले के उपभोक्ताओं को समस्या के लिए मुरादाबाद की जगह अब गजरौला जाना पड़ेगा। अफसरों के अनुसार गजरौला में चीफ अभियंता की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मंडल में दो मुख्य अभियंता तैनात किए गए हैं। एक गजरौला में मुख्य अभियंता की तैनाती की गई है, दूसरे की मुरादाबाद शहर में तैनात की गई है। बिजनौर जिले की दोनों सर्किल के गजरौला से जुड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें