फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर/ नजीबाबाद - अपहरण से चर्चा में रही समिति पर निर्विरोध बने सभापति

Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहकारी चीनी मिल के संचालक को अपहरण के आरोप में जाना पड़ा था जेल
विज्ञापन

- विजयपुर समिति में संचालक पद के उम्मीदवार का अपहरण होने से मचा था हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/ नजीबाबाद। संचालक पद के उम्मीदवार का अपहरण किए जाने को लेकर चर्चा में रही सहकारी समिति पर सभापति निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। दरअसल, इस अपहरण कांड में सहकारी चीनी मिल के संचालक को भी जेल जाना पड़ा। जिसने अपहरण का आरोप लगाया था, वह संचालक ही नहीं बन पाया।
रविवार को नजीबाबाद की विजयपुर सहकारी समिति पर देशराज सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए। उप सभापति मोहम्मद अशफाक को बनाया गया है। इस समिति पर राजनैतिक घमासान होने की आशंका बन गई थी, लेकिन दूसरे गुट के उम्मीदवार संचालक ही नहीं बन पाए। बता दें कि संचालक के नामांकन पत्रों की वापसी से एक दिन पहले उम्मीदवार नरेश की पत्नी ने उसके पति का अपहरण कर लिए जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसमेें सहकारी चीनी मिल के संचालक सचिन कुमार, सौदान सिंह और धर्मेंद्र उर्फ सैंडी को जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह आमने-सामने आए गए थे। दोनों मेें थाने में ही जमकर नोकझोंक हुई थी। पूर्व सांसद दोनों पक्षों की बीच समझौता कराने पर अड़े हुए थे। अब चुनाव हुआ तो जेल जाने वाले गुट के पक्ष में ही नतीजे आए। इसी गुट से निर्विरोध सभापति चुन लिए गए। जिसके अपहरण का आरोप लगा था, वह उम्मीदवार भी जीत नहीं दर्ज करा पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें