फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गाड़ी मालिक ने वन दरोगा पर सीज गाड़ी को चलाने का लगाया आरोप

Sat, 19 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव रूपपुर निवासी तासीर पुत्र असगर ने वन दरोगा पर उसकी सीज गाड़ी को चलाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी सीज गाड़ी को वन विभाग के पक्ष में अधिग्रहण होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

तासीर ने बताया कि उसकी गाड़ी चांदपुर वन रेंजर ने चार मई 2025 को सीज की थी। गाड़ी रिलीज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। बृहस्पतिवार को उसने अपनी गाड़ी बिजनौर में रह रहे वन दरोगा के घर पर खड़ी देखी है। गाड़ी मालिक ने आरोप लगाया है कि उसकी गाड़ी को वन अधिकारी चला रहे हैं। गाड़ी मालिक ने बिजनौर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी चांदपुर दुष्यंत कुमार ने बताया कि उक्त गाड़ी को वन अपराध में सीज किया गया था। जिसका न्यायालय प्राधिकरण अधिकारी के यहां केस चला था। सुनवाई समाप्त होने के दौरान उक्त वाहन को राज्य सरकार के वन विभाग के पक्ष में अधिग्रहण कर दिया गया है। अब यह राजकीय वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें