फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जेवर नहीं मिलने पर रोक दी दुल्हन की रुखसती

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। निकाह के बाद भी वर पक्ष दुल्हन के लिए जेवर नहीं दे पाया तो परिजनों ने रुखसती नहीं होने दी। खुशियों का माहौल उस तनाव में बदल गया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी मामले का कोई हल नहीं निकल सका। दुल्हन पक्ष जेवर मिलने पर ही रुखसती अड़ा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम खजूरा जट निवासी युवती का निकाह था। बरात नूरपुर से तालमपुर स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंची थी। बताया जाता है कि निकाह से पहले वधू पक्ष ने दुल्हन के जेवरों की मांग की, जिस पर दूल्हा पक्ष टालमटोल करता रहा और कुछ देर में जेवर मंगवाने की बात कहता रहा। इसी बीच कुछ लोगों के कहने पर निकाह की रस्म पूरी करा दी गई। आरोप है कि निकाह के बाद वर पक्ष ने जेवर चोरी हो जाने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। यह सुनते ही माहौल गर्मा गया और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। वधू पक्ष ने साफ कह दिया कि जब तक जेवर नहीं मिलेंगे, दुल्हन की विदाई नहीं होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और आपसी बातचीत से समाधान निकालने की सलाह दी। हालांकि बृहस्पतिवार को विदाई नहीं हो सकी और मामले को सुलझाने के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया।
शुक्रवार को भी बिरादरी के लोग समझौते की कोशिशों में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें