नजीबाबाद। कबूतर पकड़ने के शौक में 12 वर्षीय बालक टावर पर चढ़ गया लेकिन नीचे नहीं उतर सका। बालक को टावर पर चढ़ा देखकर परिजनों की सांसें थम गईं। बाद में पुलिस ने बच्चे को सकुशल नीचे उतारा और परिजनों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज लव गिरी ने बताया कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी इद्दू कबूतर पालता है। एक कबूतर उड़कर टावर पर जा बैठा। कबूतर को पकड़ने के जुनून में उसका 12 वर्षीय पुत्र बिना कुछ सोचे-समझे टावर पर चढ़ गया लेकिन वह उतर नहीं सका। परिजन व लोगों को टावर के पास तांता लग गया। जाब्तागंज पुलिस चौकी प्रभारी लव गिरि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बालक को सकुशल नीचे उतारा और परिजनों को सौंपा। उधर टावर का गेट खुला होने पर कंपनी कर्मचारी लापरवाही बरतने की हिदायत दी और गेट पर ताला लगाने के निर्देश दिए। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टावर पर चढ़े बालक को सकुशल उतार लिया गया है।