- रात ढ़ाई बजे बुखारा बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्श फुंका
- बिजलीघर के बॉक्स सही होने के बाद, सुबह 6.30 बजे सही हुई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगलवार रात करीब ढाई बजे बुखारा बिजलीघर के ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स फुंक गया। उसे सही करने के लिए बुखारा बिजलीघर की बिजली आपूर्ति बंद की गई। इससे आधे शहर में 16,500 हजार उपभोक्ताओं की चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। लंबे समय तक आपूर्ति बंद होने से घरों में रखे इनवर्टर, बैटरी ठप हो गए। सूचना पर एसडीओ सदर प्रदीप कुमार बिजलीघर पर पहुंचे और फुंके बॉक्स को सही कराकर आपूर्ति सुचारु कराई।
जिला मुख्यालय पर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा बिजलीघर व आवास-विकास 33/11 बिजलीघर हैं। दोनों बिजलीघरों से आधा-आधा शहर जुड़ा हुआ है। गर्मी के कारण बिजली की खपत ज्यादा होने से सिस्टम ओवरलोड हो रहे हैं। मंगलवार रात बुखारा बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स फुंक गया। इससे चीनी मिल रोड, नजीबाबाद रोड, खत्रियान, रामलीला, चाहशीरी आदि क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। इससे सही कराने के लिए बिजलीघर की आपूर्ति बंद की गई। बिजलीघर से आधे शहर के करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को चार घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। उसके बाद एक साथ लोड आने पर कई बार ट्रिपिंग हुई। उपभोक्ता कमल सिंह, विरेंद्र सिंह, खिलेंद्र सिंह का कहना है कि रात्रि करीब ढाई बजे बिजली चली गई थी। बिजलीघरों के कारण सुबह पानी की समस्या झेलनी पड़ी।
कोट
बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स फुंक गया था। इस कारण बिजली कटौती हुई। स्वयं उपस्थित होकर उसे सही करा सुबह साढ़े छह बजे आपूर्ति सुचारु करा दी गई - प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर