फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ रेंज की सीमाएं संवदेशनशील घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ रेंज की सीमाएं संवदेशनशील घोषित
विज्ञापन

कालागढ़। दशहरे से लेकर दीपावली के बीच वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाने का दावा किया है। साथ ही तंत्र मंत्र की आशंका के तहत वन्यजीवों की सुरक्षा को खतरा बताया गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में आपरेशन मानसून के बाद अब दशहरे से दीपावली तक वन्यजीवों व पक्षियों की सुरक्षा को लेकर गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। रेंज अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि कालागढ़ रेंज बिजनौर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी है। अक्सर दशहरे से दीपावली तक तंत्र मंत्र के लिए हिरन, बाघ, चीतल और उल्लू पक्षी को विशेष खतरा हो सकता है। इसके लिए आज से ही कालागढ़ रेंज की सीमाओं को संवेदनशील घोषित करते हुए गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। रात में विशेष गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें