फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला बारहसिंघा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला बारहसिंघा का शव
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव बनियोवाला से सटे खेत में बारहसिंघा का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद जमीन में दबा दिया गया। शनिवार सुबह खेत पर काम करने गए ग्रामीणों की नजर जंगबहादुर के खेत में पड़े बारहसिंघा के शव पर पड़ी। उन्होंने गांव वालों तथा वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन कर्मी तथा वन दरोगा सुनील राजौरा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि करीब एक पखवाड़ा पूर्व किसी वाहन की चपेट में आकर बारहसिंघा घायल होकर जंगल की ओर चला गया। इसके बाद जंगल के आसपास खेतों में घूमता रहा। इस बीच घाव में भारी संख्या में कीड़े पैदा हो गए तथा उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया बारहसिंघा के शव का पोस्टमार्टम कराकर जमीन में दबा दिया गया। बारहसिंघा के सींग पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें