फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 14 दिन से लापता मलपुरा के युवक का शव मिला

Mon, 11 Aug 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया (बिजनौर)। 14 दिन से लापता हल्दौर थाने के गांव मलपुरा निवासी जितेंद्र (20) पुत्र रमेश सैनी का शव चारे के खेत से बरामद हुआ है। शव लगभग कंकाल बन चुका था। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। परिजनों ने कपड़े व चप्पल आदि सामान से उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

रमेश सैनी के दो पुत्र और दो पुत्रियां में जितेंद्र सबसे छोटा था। वह नूरपुर क्षेत्र के ग्राम मीमला में बाइक मैकेनिक का काम करता था। 28 जुलाई की दोपहर को घर से जंगल जाने की बात कहकर गया था, लेकिन उसके बाद लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश के बाद उसकी गुमशुदगी हल्दौर थाने में दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह गांव निवासी एक महिला खेत में चारा काट रही थी। तभी उसकी नजर खेत में पड़े कंकाल बन चुके शव पर पड़ी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुमशुदा युवक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजनों ने मृतक के कपड़ों, मोबाइल और चप्पल से उसकी पहचान जितेंद्र के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज यया गया है। हल्दौर थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें