फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नाले में मिला युवक का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप

Fri, 15 Aug 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर खंडहर नुमा कॉलोनी के गटर से युवक का शव बरामद, लोगों की जमा भीड़ , पुलिस से घटना की जानक
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। चार दिन पहले लापता हुए मोहल्ला जोशियान निवासी 22 वर्षीय अर्जुन का शव बृहस्पतिवार को मुरादाबाद मार्ग स्थित खंडहर हो चुकी कांशीराम आवास कॉलोनी के नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त करते हुए दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला जोशियान निवासी मृतक के पिता योगेंद्र ने बताया कि 10 अगस्त को अर्जुन सुबह घर से दूध लेने के लिए बाजार गया था, लेकिन जब वह शाम तक लौटकर नहीं आया तो परिवार के लोगों तलाश शुरू की। पता नहीं लगने पर 11 अगस्त को उन्होंने पुलिस में अर्जुन के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अर्जुन नगर के एक व्यक्ति के एक होटल पर रोटी बनाने का काम करता था। परिजनों ने अर्जुन के दोस्तों के नाम बताए। पुलिस ने उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं मिल पाया था कि इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक का शव मुरादाबाद मार्ग स्थित काशीराम कॉलोनी के खंडहर आवासों के नाले में पड़ा है। सूचना पर जब पुलिस और अर्जुन के परिजनों ने जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त अर्जुन के रूप में हुई।
बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी अर्जुन की शादी भी नहीं हुई थी। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

धामपुर खंडहर नुमा कॉलोनी के गटर से युवक का शव बरामद, लोगों की जमा भीड़ , पुलिस से घटना की जानक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें