जलीलपुर। चांदपुर के गांव शेख सराय हबीब निवासी शमशेर खां (65) गांव की टंकी की चौकीदारी किया करते थे। मंगलवार की सुबह शमशेर खां का शव टंकी परिसर में गड़्ढे में ही पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बेटे मौहम्मद इदरीस ने बताया उसके पिता गांव में बनी जल निगम की टंकी पर पर चौकीदार थे। रोजाना की तरह सोमवार शाम को भी टंकी की रखवाली के लिए गए, मंगलवार की सुबह शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान मिले, जिन्हें देखकर हत्या की आशंका जाहिर की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है। शमशेर खां मूलरूप थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर के निवासी थे। करीब 30 साल पहलें गांव शेख सराय हबीब में जाकर बस गए थें। वहीं मकान बना लिया। गंधौर निवासी रफीक अहमद, शकरूद्दीन आदि ने बताया मृतक उनके भाई थे। बुधवार को गांव आए थे। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से चौकीदार की मौत हुई है। अटैक के वक्त गिरने से चोट लगी होगी।