फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर 31 मई को होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 का आयोजन 31 मई को दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा कराई जा रही है। इस परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 4290 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बुधवार को परीक्षा के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 4290 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
इसके लिए बिजनौर सदर तहसील क्षेत्र में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, केपीएस कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज मंडावली, आरबीडी महिला महाविद्यालय, राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज तथा वर्धमान डिग्री कॉलेज के ब्लॉक ए और बी शामिल हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट) नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें