फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चालकों की मनमानी, तय रूट पर नहीं ले जाते बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों की मनमानी, तय रूट पर नहीं ले जाते बस
विज्ञापन

बिजनौर। चालकों की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। यात्रियों को घंटो बस की इंतजार में डिपो पर खड़ा होना पड़ रहा है। चालक और परिचालक अधिकारियों के तय रूटों पर बस न ले जाकर अपनी इच्छानुसार बस चला रहे हैं। जिसको लेकर आए दिन अधिकारियों और चालकों के बीच कहासुनी होती रहती है। इसी मनमानी को रोकने के लिए अधिकारी कारवाई करने की तैयारी में हैं।
बिजनौर डिपो के चालकों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। पहले तो चालक बस स्टॉप पर बस नहीं रोकते थे, लेकिन अब डिपो से तय रूटों पर भी बस ले जाने से कतरा रहे हैं। आए दिन आईजीआरएस पोर्टल पर चालकों की ऐसी शिकायत आती रहती है। चालक-परिचालक अधिकारियों की भी नहीं सुन रहे हैं। बीते शनिवार को अधिकारियों ने चालक से बस को मेरठ ले जाने के लिए कहा, इस पर चालक और परिचालक भड़क गए। जिसके बाद वह बस को नजीबाबाद रूट पर जाने की जिद्द पर अड़ गए। अधिकारियों के कहने के बावजूद भी चालक और परिचालक बस को मेरठ रूट पर न ले जाकर नजीबाबाद रूट पर ही ले गए। जबकि मेरठ रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी थी। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चालक और परिचालक खूब मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक
बिजनौर डिपो से कोटद्वार-दिल्ली के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है। मगर चालक रास्ते में बस को स्टॉप पर नहीं रोकते हैं। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे बिजनौर डिपो की बस मेरठ में साकेत चौराहे पर नहीं रुकी। जबकि बस में यात्रियों के बैठने की जगह थी।
केस नंबर दो
बिजनौर से मेरठ रूट पर 10 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मवाना होते हुए बसों को मेरठ लेकर जाए। मगर चालक और परिचालक बसों को मवाना बाईपास से लेकर जाते हैं। इसकी शिकायत 18 नवंबर को एक यात्री ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी की है।
विज्ञापन

चालकों और परिचालकों को तय रूट पर बस ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जो चालक बसों को तय रूट पर नहीं ले जाते हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी। अक्सर चालक और परिचालक अपनी मनमानी करते हैं।
-राजेंद्र शर्मा, डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें