फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी के पुल की एप्रोच रोड धंसी

विज्ञापन
चंदक-किरतपुर मार्ग पर मालन नदी के पुल की धंसी अप्रोच रोड। संवाद
विज्ञापन
चंदक। पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से मालन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पानी की धार ने नदी किनारे की मिट्टी का कटान कर दिया है। इसके साथ ही बुडगरा- किरतपुर मार्ग पर मालन नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंस गई है। इससे मौके पर लगभग दस फीट गहरा गड्ढा हो गया है। रोड धंसने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यदि मिट्टी कटान रोकने के उपाय नहीं किए गए तो सड़क पूरी तरह से नदी में समा जाएगी। इससे मार्ग के पूरी तरह बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। इस मार्ग से बहादरपुर, माचकी, अंगाखेड़ी, शादीपुर समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि रात में बारिश हुई तो सड़क की स्थिति और खराब हो जाएगी। पुल की एप्रोच रोड में हुए गड्ढे की तुरंत मरम्मत कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें