फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने गांव इस्लामपुर दास को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने गांव इस्लामपुर दास को सील किया
विज्ञापन

बेगावाला। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र गांव इस्लामपुर दास में शनिवार की रात एक युवक के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों के अनुसार युवक कुछ दिन पूर्व ही कुवैत से लौटा था और ग्राम धर्मनगरी स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में क्वारंटीन था। पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को उसके घर न भेजकर उसे धर्मनगरी में ही क्वारंटीन कर दिया था। शनिवार की देर रात इस युवक की जांच पॉजिटिव आई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गांव को सील कराकर ग्रामीणों को अपने घरों में रहने की अपील की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें