फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में फिर दिखा गुलदार

विज्ञापन
बिजनौर: नजीबाबाद के आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में घूमता गुलदार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में फिर दिखा गुलदार
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद के समीपुर स्थित ट्रांसमीटर परिसर में कई माह से गुलदार और उसके दो शावक देखे जाने से कर्मचारियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार समीपुर के एक सैनिक सहित कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद का ट्रांसमीटर गांव समीपुर आबादी के निकट नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे पर स्थित है। ट्रांसमीटर क्षेत्र में रविवार को फिर गुलदार देखे जाने से कर्मचारी भयभीत हैं। ट्रांसमीटर के करीब 200 बीघा क्षेत्र में स्थित डिजीटल पोल के आसपास झाड़ियों में गुलदार और उसके दो शावक चार-पांच माह से देखे जा रहे हैं। तीन माह पूर्व ट्रांसमीटर परिसर के निकट गुलदार ने समीपुर अवकाश पर आए एक सैनिक और किसान पर खेत में काम करते हुए हमला कर घायल कर दिया था। आकाशवाणी के एडीपी अभियांत्रिकी दिनेश चंद्रा, एई तिलकराम ने सामाजिक वानिकी के डीएफओ और प्रशासनिक अधिकारियों को गुलदार और उसके दो शावकों को पकड़कर जंगल छोड़ने के लिए संपर्क किया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें