फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी का गला काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशेड़ी ने ब्लेड से पत्नी का गला काटा
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। मामूली कहासुनी पर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी का ब्लेड से गला काट दिया। बाद में खुद थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव हरगनपुर निवासी अरविंद कुमार अपनी पत्नी शिल्पी 21 वर्ष के साथ नहटौर दवा लेने आया था। शिल्पी की बड़ी बहन प्रीति गांव बैरमनगर में रहती है। दवाई लेने के बाद दोनों गांव बैरमनगर में चले गए। शिल्पी को बहन के घर छोड़कर अरविंद शराब पीने के लिए चला गया। शराब पीने के बाद वह वापस आया और शिल्पी से नशे की हालत में ही घर चलने की जिद करने लगा। शिल्पी व उसकी बहन ने नशा उतरने के बाद अरविंद से घर जाने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद अरविंद ने अचानक शिल्पी को पीछे से दबोचकर ब्लेड से उसका गला काट दिया और थाने पहुंच पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने घायल शिल्पी को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें