फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कांशीराम कॉलोनी में प्रेमिका कशिश (18) की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी राहुल का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए आरोपी को भेज दिया। आरोपी ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आरोपी राहुल ने 21 अप्रैल को घर में घुसकर कशिश की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी चाकू मार लिए, उस वक्त पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल निवासी गोकुलपुर का चालान कर दिया। जिसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ब्याज पर पैसे लेन-देन का काम भी करता था। उससे काफी पैसा कशिश के परिवार वालों ने ले रखा था। पहले कशिश उसके साथ रहने की बातें करती थी, मगर अब इन्कार करने लगी थी, घटना वाले दिन भी कशिश ने गुस्से में बात की तो हत्या कर डाली। वह चार साल से अपने घर नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें