फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। संरक्षित पशु काटने के आरोपियों से पुलिस की शनिवार को सवेरे मुठभेड़ हुई। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने भागते हुए दबोच लिया। मंडी समिति क्षेत्र में संरक्षित पशु कटान का मांस बरामद होने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जफराबाद क्षेत्र में आरोपियों के बाइक से आने के बारे में सूचना मिली। थाना प्रभारी अमित कुमार, दरोगा सौरभ सिंह, वेदपाल पुंडीर, विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को सवेरे बाइक सवारों को जफराबाद क्षेत्र में घेर लिया। बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया।
बाइक सवार एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। घायल को पुलिस ने दबोच लिया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने कुछ फासले पर बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में गोली लगने से घायल प्रतिबंधित पशु कटान से संबंधित आरोपी ने अपना नाम नईम उर्फ गुज्जू निवासी पठानपुरा और दूसरे आरोपी ने नाम हसीन उर्फ चुग्गा निवासी बारादरी नजीबाबाद बताया। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर के तमंचे, कारतूस,खोखे और प्रतिबंधित पशु काटने के औजार आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें