फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छेड़छाड़ के आरोपी को गंजा कर गांव में घुमाया

Tue, 01 Oct 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत में गंजा कर गांव में पैदल घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किसी भी गांव में ऐसी घटना होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व गांव के ही दो युवक एक नाबालिग लड़की के घर में घुस गए थे। बताया जाता है कि उस समय लड़की के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। दोनों लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया तथा मौके से भाग गए थे। पीड़ित लड़की द्वारा अपने परिजनों को घटना बताने के बाद मामले की थाने में शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कठोर कार्रवाई न किए जाने के बाद करीब दो दिन पूर्व गांव में एक पंचायत हुई जिसमें आरोपी एक युवक को गंजा करके गांव में घुमाया गया। पिछले दो दिन से गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जाता है कि दूसरे आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई करके उसे छोड़ दिया था।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है तथा थाने स्तर भी पर भी पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर व शिकायत नहीं आई है। उनका कहना है कि फिर भी थाना अध्यक्ष को गांव में मामले की जांच करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें