बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में स्कूल कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक छात्राओं और महिलाओं का वीडियो बनाकर उनमें फिल्मी गाने और डायलॉग लगा देता था। उसके बाद उनको अपने यूट्यूब अकाउंट पर वायरल करता था।