शेरकोट। हादकपुर मार्ग पर एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार मनु त्यागी 18 वर्ष की मौत हो गई। जिला संभल के ग्राम रिठारी निवासी मनु त्यागी अपने मौसा के घर गांव हादकपुर में आया हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात मनु अपने मौसेरे भाई तुषार के साथ गांव से थार गाड़ी लेकर शेरकोट की ओर जा रहा था। इस दौरान गांव के निकट ही मार्ग पर उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 15 फिट गहरी खाई में जा गिरी। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।
कार सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मनु को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तुषार का उपचार किया जा रहा है।