संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। पांच साल पूर्व 2.30 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम ज्योतिहिम्मा में बना राजकीय पालिटेक्निक काॅलेज का भवन वीरान पड़ा है। छात्र-छात्राओं के इंतजार में कॉलेज की सीटों से लेकर दीवारों तक पर दीमक चढ़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी से अभी तक कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। एमएसडीपी योजना के तहत ग्राम ज्योतिहिम्मा में राजकीय पालिटेक्निक के लिए 2013-14 को में 230 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे ठाकुर मूलचंद चौहान ने भूमि पूजन कर भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया था। 2019 में भवन निर्माण हो गया। मगर, नही चाहरदीवारी बनवाई गई और न ही भवन को पूर्ण करा कर अंतिम रूप दिया गया। इसी वजह से क्षेत्र के लोग राजकीय पालिटेक्निक में पढ़ाई शुरू होने का इंतजार देख रहे है।य