फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र ही चुनाव कराने को दस संगठन हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव शीघ्र ही कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दस कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। इसे लेकर संगठनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से विभाग के किसी भी अधिकारी को नामित कर शीघ्र ही चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद स्वास्थ्य विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संघों का संयुक्त संगठन है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का समय 20 अगस्त 2019 को समाप्त हो चुका है। इन सभी संगठनों ने सीएमओ से कार्यकारिणी का चुनाव अपने मार्गदर्शन में स्वयं द्वारा नामित किसी अधिकारी की देखरेख में ही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें