फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर का ताला तोड़कर दस मजदूर हुए रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर का ताला तोड़कर दस मजदूर भागे
विज्ञापन

नगीना। एक बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन किए गए बिहार के दस मजदूर रात को बैंक्वेट हॉल का ताला तोड़कर भाग गए। प्रशासन ने आधी रात में ही मजदूरों की तलाश शुरू कर दी। मजदूरों ने बुधवार को जब अपने मोबाइल फोन ऑन किए तो लोकेशन मिलते ही प्रशासन ने उन्हें दबोच लिया। मजदूरों को अब दूसरे स्थान पर क्वारंटीन किया गया है। इन्हें घर भेजने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड से आने वाले मजदूरों को प्रशासन क्वारंटीन कर रहा है और साथ ही उनके घर जाने की व्यवस्था भी कर रहा है। प्रशासन ने उत्तराखंड से बिहार के बेतिया जा रहे दस मजदूरों को धामपुर रोड स्थित पेरेडाइज बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन किया था। इस बैंक्वेट हॉल में बिहार के 12 दूसरे मजदूर पहले से ही क्वारंटीन थे। रात दस से 12 बजे के बीच क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित हुई थी। बाद में क्वारंटीन किए गए दस मजदूूरों ने अंधेरे को फायदा उठाकर बैंक्वेट हॉल के पीछे के गेट का ताला तोड़ दिया और भाग गए। सूचना पर रात में ही एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर मजदूरों को ढूंढने के लिए निकल गए। लेकिन रात में उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार दोपहर को मजदूरों ने जैसे ही अपने मोबाइल फोन ऑन किए तो उनकी लोकेशन के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें