फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बनी अस्थाई जेल हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में बनी अस्थायी जेल हुई बंद
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल में इंदिरा बाल भवन में बनाई अस्थायी जेल को शनिवार को बंद कर दिया गया। अस्थायी जेल के सभी 38 बंदियों को मुख्य जेल में शिफ्ट कर दिया गया हैं। यह जेल नौ माह पहले बनी थी।
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में अस्थाई जेल बनाई गई थी। मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी को कोविड सेंटर बनाया गया था। कोराना के मरीजों के साथ बंदियों को भर्ती किया गया था। इस सेंटर से कोरोना के मरीज व बंदियों का फरार होना शुरू हो गया। इस सेंटर को बंद कर दिया गया। किसी भी अपराधी का चालान होने पर पहले उसे अस्थायी जेल में रखा जाता था। इस जेल की सुरक्षा पर भी कई बार उंगली उठी। एक साथ चार बंदी इस जेल से फरार हो गए। बरेली जेल से फरार एक बंदी ने पकड़े जाने के बाद इस जेल मे फांसी लगाकर खुदकशी कम ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जेल अप्रैल 2020 में खोली गई थी। जेल में छह सिपाही व छह होमगार्ड के अलावा एक डिप्टी जेलर प्रधान सहायक के रूप में रियाज अहमद तैनात थे। जेल के पीछे एक कंपनी पीएसी व गेट पर छह पुलिस कर्मी तैनात रहते थे। जेल में 38 बंदी थे। शनिवार को जेल को बंद कर दिया गया है। सभी 38 बंदी जेल में शिफ्ट कर दिए हैं। जेल का स्टाफ भी वापस हो गया है। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद से ही जेल को बंद करने की बात कही जा रही थी। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह के मुताबिक डीएम के निर्देश पर अस्थाई जेल को बंद कर दिया गया है। सभी बंदी मुख्य जेल में बुला लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें