फोटो-25एनजेडबी05आर
नांगलसोती। मालन नदी में उफान आने से पूंडरीकला-बरमपुर मार्ग पर बनाया गया अस्थायी पुल बह हो गया। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया।
मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र बारिश होने से मालन नदी उफान पर रही। रविवार को नदी के तेज बहाव में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान और धनराशि एकत्रित कर आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी पुल ध्वस्त हो गया। सुबोध राजपूत, शकील अहमद, शफीक शाह, दुष्यंत, संदीप राठी का कहना है कि गांव बरकातपुर, पूंडरी कलां, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा को किरतपुर के बाजार सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, नयागांव आदि गांव को जोड़ने के लिए गांव पूंडरी कलां के पास मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया गया था।
रविवार को मालन नदी का जलस्तर बढ़ा और नदी के तेज बहाव में ग्रामीणों की उम्मीदों का पुल ध्वस्त कर हो गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीण मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग कई वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पुल के ध्वस्त हो जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।