जलालाबाद। क्षेत्र में बारिश होने से हाइवे समेत संपर्क मार्गों पर जलभराव से यातायात बाधित रहा। राहगीरों को मजबूरन जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। जलालाबाद फ्लाईओवर के निकट हाईवे पर रविवार को भारी जलभराव रहा।
जलभराव और मार्ग पर गहरे गड्ढों में गिरकर कई राहगीर चोटिल हुए। इस दौरान कई ई-रिक्शा में पलट गई। बारिश के पानी से जलालाबाद-कल्हेड़ी मार्ग, जलालाबाद-बौरेकी मार्ग पर जलभराव होने से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया। बड़े वाहनों को भी मार्गों पर आवागमन में परेशानी हुई। फ्लाईओवर के दोनों ओर हाइवे पर जलभराव होने से घंटों तक जाम का सिलसिला लगा रहा। उधर, नजीबाबाद के डबल फाटक फ्लाईओवर नीचे सर्विस रोड पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं मंडावली क्षेत्र में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से शेखुपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर दो फीट पानी चला। मार्ग पर पानी आने से राहगीरों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहा।