रंगीन रोशनी से जगमगाए मंदिर, गूंजे श्रीराम जयकारे
नजीबाबाद। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में नगर में देर रात तक मंदिर आकर्षक प्रकाश से जगमगाते रहे, आतिशबाजी हुई और मंदिर भगवान श्रीराम गुणगान से गूंजते रहे।
नगर के विभिन्न मंदिर, प्रमुख चौराहे और रामभक्तों द्वारा घर पर सजाएं राम दरबार, दीपकों के प्रकाश और श्रीराम जयकारों से गूंजते रहे। मोहल्ला दरबाराशाह स्थित श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि पूजन अवसर पर पंडित संजय डबराल, मंदिर समिति के दिनेश वर्मा, रविंद्र चौहान, डॉ. राजीव अरोड़ा, विनय कौशिक, राजीव अग्रवाल, डॉ. राहुल वर्मा, आलोक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किए।
मुक्तेश्वर महादेव स्थित हनुमान मंदिर में पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की मोनिका यादव, बिंदु सराफ, किरन वर्मा, मंजू वर्मा, रजनी तागरा, कृष्णकांता गोयल, नीरू तागरा, मनीषा सैनी, चारू छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम को नमन किया।
उधर हिंदू युवा वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, जिला मंत्री रजनीश राजपूत, धीरज, मयंक, समसपाल, व्रिकांत, ब्रजपाल, ओमवीर, सुमित, पुनीत, आदित्य के नेतृत्व में भी दीपोत्सव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण किया गया।
टीला क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, गंगा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गीता भवन मंदिर सहित नगर तथा आसपास के क्षेत्रों के मंदिर श्रीराम जन्मभूमि पूजन अवसर पर पूरी रात जगमगाते रहे। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीराम को भक्तों ने नमन किया।
नजीबाबाद में दीप जलाकर भगवान श्रीराम को नमन करतीं कारोबारी महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD
जीबाबाद के गणेश मंदिर पर श्रीराम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में दीप जलाकर खुशी मनाते रामभक्त।- फोटो : NAZIBABAD