फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से गिरा तापमान, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया
06 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिले में

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम का मिजाज शनिवार को फिर से बदल गया और बरसात होने लगी। बादलों के बरसने से मौसम में ठंडक घुल गई। तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बरसात ने जन जीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया। छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
शनिवार को सुबह आसमान में बादल छा गए। दस बजे तक मोटी-मोटी बूंदों के साथ बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक बरसात होने के बाद मौसम ने फिर से करवट बदल ली। दोपहर के वक्त धूप निकल आई। हालांकि शाम चार बजे फिर से मौसम बिगड़ गया और बूंदाबांदी होने लगी। शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। सुबह से लेकर शाम तक छह मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

उध, शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा। दिन में बारिश होने से अधिकतम पारे में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दो दिन तक बारिश होने का अनुमान
बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह दस बजे बरसात होने से लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। जिन्हें बेहद जरुरी काम था, वे ही लोग रेनकोट या छाता लेकर आते जाते दिखाई दिए। उधर, अगले दो दिनों तक मौसम बरसाती रहने के आसार बने हुए हैं। ओलावृष्टि का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गन्ने की छिलाई नहीं हो सकी
अब बारिश होने से गन्ने की छिलाई नहीं हो सकी। उधर, जिन किसानों ने गन्ना बुवाई के लिए खेत तैयार कर लिए थे, अब बारिश होने से बुवाई में देरी हो गई है। हालांकि कुछ किसानों के लिए यह बारिश मुफीद साबित हुई। गेहूं की फसल के लिए बारिश के तेज हवा नुकसानदायक बताई जा रही हैं। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें