फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशे में धुत मिले डाॅक्टर का तहसीलदार ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। गांव सादकाबाद निवासी एवं मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत जितेंद्र अहलावत मंगलवार को पहचान पत्र बनवाने के लिए तहसीलदार के कार्यालय में पहुंच गए। आरोप है कि वे शराब के नशे में धुत थे। तहसीलदार ने उनकी बात को समझ कर निदान करने का प्रयास किया, लेकिन वे बहस करने लगे। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने डॉक्टर को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अपने साथ ले गई। उधर, डाॅक्टर का कहना है कि वह फोटो पहचान पत्र बनवाने के लिए तहसील में गए थे। मगर, अधिकारियों ने नहीं सुनी। कुछ लोगों ने डाॅक्टर का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें